फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी बनी ‘अखाड़ा’: रंजिश के चलते समारोह में घुसे युवक, फायरिंग और मारपीट से मची भगदड़, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jun 2026 02:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कुठौंद के गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में पुराने विवाद के चलते युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट और फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी शिववीर सिंह की बहन की शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने शादी समारोह में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में बाहर से आए युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में दुल्हन का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिववीर सिंह की बहन का विवाह समारोह कुठौंद स्थित जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस में चल रहा था। इसी दौरान गांव के युवक राहुल पाल का किसी बात को लेकर दुल्हन के मौसेरे भाई प्रिंस पाल पुत्र वीर सिंह, निवासी खड्गोई पुरवा, से विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शांत करा दिया। परिजनों का आरोप है कि इसके कुछ समय बाद राहुल पाल अपने साथ रामपुरा क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक युवकों को लेकर दोबारा गेस्ट हाउस पहुंचा।

http://



दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी

सभी ने मिलकर प्रिंस पाल के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। बताया गया कि विरोध होने पर आरोपितों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। महिलाओं ने सुरक्षा के मद्देनजर गेस्ट हाउस का मुख्य गेट बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपितों की तलाश में दी जा रही है दबिश
घायल प्रिंस पाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें