फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सियासी घमासान’: सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप

Sat, 27 Jun 2026 01:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Political Clash News: बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है।
विज्ञापन
सपा सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा रहीं हैं कि आपको सिर्फ बेइज्जती करना आता है। हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा।

http://



दोनों नेताओं में हो गई कहासुनी

इस पर सपा विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा कि सुनिए, तमीज से बात करिए। बदतमीजी मत करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। इसके बाद दोनों नेताओं में कहासुनी हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह विधायक और सांसद को समझाया।

किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ
करीब 20 मिनट तक गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान समर्थक भी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आएं। विधायक विशंभर यादव ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। हमारी पार्टी की सांसद हैं, कुछ गलत बोल रहीं थी तो उन्हें समझाया है। इधर, सांसद कृष्णा देवी का कहना है कि किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सपा मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
हमने जो भी कहा आप वीडियो में सुन सकते हैं। जिलाध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि भाजपा चंदा चोरी के मुद्दे से भटकाने के लिए पार्टी के कार्यक्रम का वीडियो बनाकर वायरल करवा रही है। दोनों में किसी तरह का विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि जिसने भी वीडियो वायरल किया, उसकी रिपोर्ट सपा मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें