जालौन जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हुए कुछ अराजकतत्वों ने शहर में स्थित सुलभ शौचालयों की दीवारों पर मुगल शासकों के नामों की वॉल पेंटिंग करा दी। भाजपा के एक नेता ने सोशल मीडिया पर इसको शेयर भी किया था। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम और एसपी ने नगर पालिका को शौचालयों से नाम पुतवाने के आदेश दिए थे।
नगरपालिका कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज कर नाम लिखने वाले पेंटर को पकड़ लिया है। बता दें कि रविवार की रात अराजकतत्वों ने शहर के कई सुलभ शौचालयों में मुगल शासकों के नामों की वॉल पेंटिंग करा दी थी। मामला डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार के पास पहुंचने पर उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को तत्काल नाम हटाने और दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देंश दिए थे।