फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पुलिस ने तमंचे बनाकर बेचने वाले को दबोचा, आरोपी छह मुकदमों में हो चुका है वांछित, कई बार जा चुका जेल

Sun, 10 Mar 2024 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी खुर्द गांव में अवैध असलहे बनने की सूचना मिल रही थी। इस पर इंस्पेक्टर राजेश पाल सिंह ने टीम के साथ रविवार सुबह गांव में छापेमारी कर गांव के ही वृद्ध नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में डकोर थाना पुलिस ने तमंचा बनाकर बेचने वाले एक वृद्ध को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से तमंचा बनाने के उपकरण मिले हैं। डकोर थाना परिसर में घटना का खुलासा करते हुए सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी खुर्द गांव में अवैध असलहे बनने की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

इस पर इंस्पेक्टर राजेश पाल सिंह ने टीम के साथ रविवार सुबह गांव में छापेमारी कर गांव के ही वृद्ध नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को मौके से चार 315 बोर, एक 12 बोर तमंचा के साथ तीन अर्धनिर्मित तमंचे मिले हैं। साथ ही दो कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण मिले हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी साल 2004 से अब तक छह मुकदमों में वांछित हो चुका है और कई बार जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें