जालौन जिले में करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। डकोर कोतवाली क्षेत्र में लोग मंगलवार सुबह जानवरों वाले बाड़े में रोज के काम करने में लगे हुए थे। परिवार की ही वृद्ध महिला भगवती देवी (60) गीले कपड़े लेकर बिजली के तार पर डालने लगीं।
जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं। वृद्धा को करंट से चिपका देख परिवार के लोग बचाने दौड़े तो वह भी चपेट में आ गए। करंट से चार लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वृद्धा भगवती को मृत घोषित कर दिया। साथ ही करंट से झुलसे चार लोगों का इलाज चल रहा है।