फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
सिमरा शेखपुर गांव में मोटर बोट पर पर बैठकर निरीक्षण करती प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/ सिरसा कलार। महेवा ब्लॉक के गांव सिमरा व शेखपुर में प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव प्रतिनिधि अरविन्द चौहान व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की बल्कि पीड़ितों के साथ खाना भी खाया।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आई प्रभारी मंत्री ने सोमवार को जिले के कालपी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने कालपी में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी, तो वहीं उन्होंने स्टीमर से कई प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। महेवा ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिमरा, शेखपुर गांव मे पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं व बच्चों से हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सिमरा गांव के राहत शिविर में पहुंच कर खाने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में मौजूद महिलाओं को खाना परोसा व उनके साथ ही खाना खाया। इस दौरान उन्होंने पीडितों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार द्वारा हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाए। किसी भी पीड़ित को हर संभव मदद दिलाई जाए। शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में चारों ओर पानी भरे रहने की शिकायत की। राहत कैंप के आसपास अंधेरा रहता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें