फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: शादी से इनकार पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला समझाने का प्रयास, जुटी भीड़

Thu, 16 Jul 2026 10:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कालपी के छौंक गांव में शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और ग्रामीण लगातार युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक युवती छौंक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी समझाने के बाद भी युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवती की शादी मध्य प्रदेश के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इससे नाराज होकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। हालांकि समझाने के बाद भी युवती टावर से नीचे नहीं उतरी थी। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे समझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें