कानपुर। कानपुर मंडल के मुक्केबाजों ने जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमदार पंच जड़े हैं। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए तीन कांस्य पदक हासिल हुए। यह प्रतियोगिता 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में आयोजित की गई।
जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि पदक विजेताओं में अवनीश कुमार (इटावा), कृष शुक्ला (कानपुर नगर) और आयुष श्रीवास्तव (फर्रुखाबाद) शामिल हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि से मंडल का नाम हुआ है। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।