फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: युवती पर घातक रसायन फेंकने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, कबूली ये बात

Mon, 04 Oct 2021 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

पुलिस ने पांचवें आरोपी ऋषभ उर्फ अमित यादव निवासी सुजीपुर थाना भरथना जिला इटावा को घटना में प्रयुक्त बाइक व 10 हजार रुपये सहित एट थाना क्षेत्र के अंडा रोड से गिरफ्तार किया गया। ऋषभ ने ही रसायन फेंका था। पकड़ा गया आरोपी ऋषभ स्वयं को एमए का छात्र बता रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कोंच कस्बे में 21 सितंबर को खिलौने की दुकान पर बैठी युवती पर घातक रसायन फेंकने वाले पांचवें आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी स्वयं को एमए का छात्र बता रहा है।
विज्ञापन


रसायन फेंकते वक्त आरोपी का हाथ भी झुलस गया था। एसपी रवि कुमार ने बताया कि कोंच में युवती आकांक्षा पर घातक रसायन फेंकने के चार आरोपियों को शनिवार को ही जेल भेजा जा चुका है, जिसमें आकांक्षा का जीजा भी शामिल था।  

सोमवार की दोपहर पांचवें आरोपी ऋषभ उर्फ अमित यादव निवासी सुजीपुर थाना भरथना जिला इटावा को घटना में प्रयुक्त बाइक व 10 हजार रुपये सहित एट थाना क्षेत्र के अंडा रोड से गिरफ्तार किया गया। ऋषभ ने ही रसायन फेंका था। पकड़ा गया आरोपी ऋषभ स्वयं को एमए का छात्र बता रहा है।
विज्ञापन


इसकी जांच कराई जाएगी। पूछताछ  में आरोपी ने बताया कि उसने पैसों के लालच में घटना को अंजाम दिया था। उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। साथ ही इसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोंच पुलिस, एसओजी, सर्विलांस आदि टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें