फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: उरई मंडी में खाद के लिए हाहाकार, दावों के बीच लगी किसानों की लंबी कतारें, ब्लैक में बिक्री का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 01:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: उरई मंडी में खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। कृषि विभाग के पर्याप्त उपलब्धता के दावों के विपरीत मंडी में खाद लेने के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसानों ने सोसायटी संचालक पर कालाबाजारी में खाद बेचने और कतार में खड़े किसानों को खाद खत्म होने का बहाना बनाकर लौटाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उरई मंडी में किसानों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खाद लेने के लिए किसानों को घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कृषि विभाग की ओर से पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उरई मंडी में मंगलवार को नजर आई किसानों की भीड़ इन दावों पर सवाल खड़े करती दिखी। टीम जब उरई मंडी पहुंची, तो खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान लाइन में खड़े मिले।

विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने सोसायटी संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइन में लगे किसानों को खाद देने के बजाय अंदर से खाद ब्लैक में बेची जा रही है। किसानों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद जब उनका नंबर आता है तो खाद खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

सवालों के घेरे में वितरण व्यवस्था
किसानों की लंबी कतार और खाद नहीं मिलने की शिकायतों ने वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो किसानों को घंटों लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है? किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की बुवाई और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। अब किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में सुधार का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें