फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद लापता हुआ युवक, मंदिर के पिलर से लटका मिला शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 06 Oct 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में शराब की लत और पत्नी से हुए विवाद के बाद रविवार से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर मंदिर के पिलर से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में पत्नी से विवाद के बाद रविवार सुबह घर से निकले दिलीप (40) का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर मंदिर के पिलर से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

शिवगंज निवासी दिलीप पुत्र सुरजन लाल कुशवाहा पहले ट्रक चालक था। करीब पांच महीने पहले ट्रक चलाना छोड़कर उसने कानपुर की एक हैंडलूम दुकान में नौकरी शुरू की थी। परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे सुमित व   कृष्णा और बेटी शुभी हैं। परिजनों के मुताबिक दिलीप को शराब पीने की लत थी। नशे को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह भी पत्नी से इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके बाद दिलीप मोबाइल घर पर छोड़कर बिना बताए निकल गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर पिलर से दिलीप का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें