फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: पुलिस स्टीकर लगी कार ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा…ससुर की मौत और दामाद घायल

Thu, 23 Oct 2025 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा के पास पुलिस स्टीकर लगी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे ससुर की मौके पर मौत हो गई और दामाद घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस स्टीकर लगी कार ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक सवार वृद्ध  को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

विज्ञापन

हादसे में संतराम (60) निवासी बघौरा, कोतवाली उरई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अखिलेश (31) निवासी धंतौली, जालौन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि दोनों आपस में ससुर-दामाद हैं और इलाज के लिए आटा की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो देने से हादसा हुआ। सूचना पर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें