फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: अचानक भरभराकर गिरा 400 KV हाईटेंशन टॉवर; आठ बिजली के खंभे टूटे…सड़क पर फैला तारों का जाल

Thu, 25 Dec 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र में 400 केवी का हाईटेंशन टॉवर गिरने से आठ पोल टूट गए और तीन गांवों की बिजली ठप हो गई। घटना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
जमींदोज हुआ 400 KV का हाईटेंशन टॉवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में खेतों के बीच से गुजर रही 400 केवी हाईटेंशन लाइन के निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिना किसी आंधी या तेज हवा के लाइन के लिए लगाया गया एक टॉवर अचानक धराशायी हो गया और कई हिस्सों में टूटकर बिखर गया। टॉवर गिरते ही उससे जुड़ी 400 केवी हाईटेंशन लाइन नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में आटा विद्युत उपकेंद्र से अकोढ़ी मार्ग पर लगे आठ विद्युत पोल आ गए।

विज्ञापन

इससे अकोढ़ी, तगारेपुर और पांडेयपुर गांवों के नलकूपों को जाने वाली बिजली लाइन भी खंभों समेत क्षतिग्रस्त हो गई। टॉवर और हाईटेंशन लाइनों के तार आटा–अकोढ़ी मार्ग पर फैल जाने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय टॉवर गिरा, उस वक्त कोई वाहन या राहगीर वहां मौजूद नहीं था। घटना के बाद टॉवर लगाने वाली कंपनी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें