फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेल में बंद बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। एक दिन पूर्व एंटीजन टेस्ट में मुख्तार संक्रमित मिला था। शुगर और ब्लड प्रेशर का मरीज होने से जेल प्रशासन ने मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक मुख्तार सात अप्रैल को बांदा जेल लाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दीं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य उपकरण पूर्व से ही रखे गए हैं। कारागार चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। अधीक्षक ने आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर उनके फोन नंबर मुहैया कराने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें