फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह की मौत, 125 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण तेज से बढ़ रहा है। सोमवार को भी छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 125 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। 73 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। जनपद में मौजूदा समय में कुल 989 एक्टिव केस हैं। उधर संक्रमण रोकने के उद्देश्य से सोमवार को 12 केंद्रों में 450 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में सोमवार को 125 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 73 लोग कोरोना को हराकर अपने घर गए। चौबीस घंटे के दौरान जनपद में अलग-अलग छह लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में कामता प्रसाद (45) निवासी कुसमरा, वंदना (45) निवासी कालपी चौराहा, जितेंद्र निगम (36) निवासी बंगाली मोहल्ला व मोतीलाल (46) निवासी सुमेरपुर हैं। राठ संवाद के अनुसार इकठौर निवासी छत्रपाल राजपूत (58) भाजपा के समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थे और वर्तमान में कस्बे के लुधियातपुरा में रह रहे थे।
बीते चार दिनों से उनकी तबियत खराब थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए झांसी ले गए। जहां जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं नगर के सिकंदरपुरा निवासी एक महिला बीते तीन दिनों से बीमार थी। परिजन इलाज के लिए उन्हें कानपुर ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला भी कोरोना संक्रमित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें