फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाव में कटी तीन सड़कों पर आवाजाही बहाली में लगेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। अतिवृष्टि से सियारी नाला उफनाने से ग्यारह गांव प्रभावित हैं। वहीं तीन सड़कें पुलिया के पास कट गई हैं। ऐसे में इन मार्गों से आवाजाही बंद है। पूरा पानी उतरने पर सड़क की मरम्मत की बात अफसर कह रहे हैं। इससे यहां से आवाजाही बहाली में समय लगेगा। वैकल्पिक रास्ते से दस किमी का चक्कर लगाने की मजबूरी से लोग खासे परेशान हैं। खेतों में पानी भरने से चरी बर्बाद हो गई है। इससे किसान जानवरों को सूखा भूसा खिलाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के पश्चिमी छोर पर बसे दर्जनों गांव को औरैया व दिबियापुर की गल्ला मंडियों से जोड़ने वाला रसूलाबाद लहरापुर मार्ग सियारी नाला उफनाने से बह गया है। अब यहां गहरी खाई बन गई है। ऐसे में दो पहिया व साइकिल सवार भी नहीं निकल पा रहे हैं। अब वैकल्पिक रास्ते से औरैया से दिल्ली व लखनऊ जाने वाली रोडवेज की बसों का आवागमन हो रहा है। इसमें 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
बता दें कि लहरापुर मार्ग पर सियारी नाला पुलिया से होकर रोडवेज की चार बसें दिल्ली व लखनऊ के लिए रोज चलतीं हैं। अब सड़क कटने से प्रभावित गांवों के लोगों को लखनऊ या दिल्ली जाने के लिए नार, भवनपुर या फिर मिंडाकुआं पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, पाल नगर-झींगापुरवा व कठारा-उसरी पुलिया के पास की सड़क भी बहाव में कटने से वाहनों की आवाजाही ठप है।
विज्ञापन

नाला पर पानी का बहाव कम होने पर ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देशित किया गया है। फसल नुकसान के लिए लेखपालों से सर्वे कराया जा रहा है।
अंजू वर्मा, एसडीएम रसूलाबाद
पिछले साल हुई थी सड़क की कामचलाऊ मरम्मत
कठारा निवासी संतोष मिश्रा, राजू दुबे, सुदामा कुमार, गरूणेश कुमार, प्रिंस आदि ने बताया कि पिछले साल बारिश में जलस्तर बढ़ने पर सियारी नाला के पास की सड़क कट गई थी। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ने कामचलाऊ मरम्मत ही कराई थी। इसकी वजह से इस बार बहाव में सड़क फिर कट गई। सुरेंद्र कुमार, नीरज व पंकज ने बताया कि अब सड़क कटने से एक पखवारे से जूझना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें