कानपुरः बिना पासपोर्ट-वीजा के पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक वकास का मामला वहां के उच्चायोग को भेजा गया है। जेल से छूटने के बाद से वह बिठूर पुलिस की निगरानी में है। एटीएस ने करीब 11 साल पहले पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद को बिठूर इलाके से गिरफ्तार किया था।
दस साल की सजा काटने के बाद वह होली के पहले जेल से छूटा था। वह पाकिस्तान जाएगा या दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर में रहेगा, इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। सीओ एलआईयू विजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार के मामले गृह और विदेश मंत्रालय देखता है।
विदेश मंत्रालय ने मेल के जरिये पाकिस्तान उच्चायोग को वकास के बारे में जानकारी दी है, अब जवाब का इंतजार है। मंत्रालय का आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।