फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में मिड-डे मील में दूध का बड़ा खेल, स्कूलों में बच्चों के हक पर डाका, निरीक्षण में सामने आई खामियां

Thu, 30 Jul 2026 11:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Mid-Day Meal Scam: कानपुर के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील के तहत मिलने वाले दूध के वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। प्राइमरी के छात्र को 150 मिली और जूनियर के छात्र को 200 मिली दूध देने का मानक है, लेकिन जांच के दौरान कई स्कूलों में बच्चों को दूध नहीं मिला या मानक से बहुत कम दूध परोसा गया।
विज्ञापन
रसोई गैस में गर्म होता एक लीटर दूध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में परिषदीय स्कूलाें के मिड-डे मील में बच्चों के दूध का घोटाला किया जा रहा है। प्राइमरी के एक छात्र को 150 मिली व जूनियर के एक छात्र को 200 मिली दूध देने का मानक है। बुधवार को पड़ताल में कई स्कूलों में बच्चों को बहुत कम दूध दिया गया। शिवराजपुर ब्लॉक के घिमऊ कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपांजलि ने बताया कि प्रधान की ओर से समय पर दूध उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे 140 बच्चों को दूध नहीं मिल सका।

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भोजन परोसतीं रसोइयां - फोटो : amar ujala
http://



एक लीटर से भी कम दूध गैस पर गर्म होता मिला

चौबेपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में 12 बच्चे उपस्थित मिले पर रसोई में एक लीटर से भी कम दूध गैस पर गर्म होता मिला। मंधना स्थित कंपोजिट विद्यालय द्वितीय में 91 बच्चों के लिए कम से कम 15 लीटर होना चाहिए पर सिर्फ 10 लीटर ही दूध उपलब्ध मिला। इंचार्ज प्रधानाचार्य कमर जहां ने बताया कि सभी बच्चों को दूध दे दिया गया। प्राथमिक विद्यालय बगदौधी कछार में 17 बच्चे उपस्थिति मिले।

प्राथमिक विद्यालय प्रातपपुर में अधूरा पड़ा उपस्थिति बोर्ड - फोटो : amar ujala
प्रत्येक कक्ष में लगा मिला ताला
अध्यापिका रजनी अग्रवाल ओर रेनू तोमर ने बताया कि ढाई लीटर दूध मंगवाकर सभी को बच्चों को वितरित किया गया। औरंगपुर शांति विद्यालय में खिचड़ी तो बनी लेकिन 75 बच्चों को दूध नहीं दिया जा सका। सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय रमेशपुर पहुंचने पर विद्यालय के प्रत्येक कक्ष में ताला लगा मिला। प्रधानाध्यापक स्वाति सोलंकी कार्यालय में मौजूद मिलीं। उनका कहना था कि धान की रोपाई के कारण बच्चे नहीं आए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रमेशपुर में कक्षों में पड़ा ताला - फोटो : amar ujala
सभी को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह मानक के मुताबिक मिड-डे मील का वितरण कराए। मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।  -हरिओम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें