फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रसव के दौरान बिगड़ी हालत, रेफर के बाद रास्ते में गर्भवती की मौत, CHC में शव रखकर परिजनों का हंगामा

Thu, 30 Jul 2026 09:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराई गई गर्भवती महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सीएचसी में रोते बिलखते परिजन और मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल  रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को सीएचसी लाकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक और सीएचसी अधीक्षक ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी डोली यादव (27)  को प्रसव पीड़ा होने पर  बुधवार रात करीब दस बजे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्रसव  के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर एएनएम ने जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।

विज्ञापन

http://



अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा

परिजनों का आरोप है कि एएनएम की लापरवाही और समय पर रेफर न करने पर महिला की हालत बिगड़ी तथा रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन शव को सीएचसी लेकर पहुंचे और अस्पताल परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस, सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजन शांत कराया। महिला का पति अनुज कुमार सेना में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें