फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन में गड़बड़ी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 05 Jun 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। अकबरपुर ब्लॉक की रोशनमऊ ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन में एक पात्र एवं जीवित लाभार्थी को मृत दर्शाकर उसकी पेंशन रोक दी गई थी। जांच में खुलासा होने पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम रोशनमऊ निवासी होरीलाल पुत्र सरदार की वृद्धा पेंशन बंद हो गई थी। इस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग में प्रार्थना पत्र देकर पेंशन चालू कराने की मांग की थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने शिकायती पत्र की जांच कराई, तो जांच में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के भौतिक सत्यापन में उन्हें मृत दिखा दिया गया था। इसी गलत प्रविष्टि के कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोकी गई। जांच रिपोर्ट में संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी रूबी गौतम के हस्ताक्षर भी पाए गए।
मामले में गंभीर अनियमितता मानते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी कपिल सिंह के आदेश के अनुपालन में डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी रूबी गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ विकास पटेल ने बताया कि रूबी गौतम वर्तमान में डेरापुर ब्लॉक में तैनात हैं। लापरवाही पर उन्हें निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें