फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: विधायक इरफान से मिलने जेल आएंगे अखिलेश, अभी तक चुप्पी साधी रखी, अब करेंगे डैमेज कंट्रोल

Wed, 14 Dec 2022 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अखिलेश यादव 20 दिसंबर को कानपुर आएंगे। वह विधायक सोलंकी से जेल में मिलेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से 20 दिसंबर का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अखिलेश यादव के आने से सपा का माहौल सुधरने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और इरफान सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक हाजी इरफान सोलंकी से जेल में मिलने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव 20 दिसंबर को शहर आएंगे। विधायक सोलंकी के प्रकरण में अभी तक अखिलेश यादव ने चुप्पी साध रखी थी। इस संबंध में उन्होंने एक भी बयान जारी नहीं किया। इससे सपाइयों को अंदरखाने मलाल रहा है। कार्यकर्ता इस पर चर्चा भी करते रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी के कुछ वरिष्ठजनों में इसको लेकर रोष भी रहा है कि विधायक के खिलाफ लगातार पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी पार्टी मुखिया ने कुछ नहीं बोला। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। हालांकि प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट देने के लिए विधायकों की टीम को सपा मुखिया ने यहां भेजा था। डैमेज कंट्रोल करने के लिए अखिलेश यादव सीधे जिला जेल आकर विधायक इरफान सोलंकी की खैरियत लेंगे। उनके साथ और भी वरिष्ठ नेता रहेंगे। इसके साथ ही वह महानगर इकाई के निवर्तमान उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर के यहां भी जाएंगे।

पिंटू ठाकुर ने ईवीएम के विरोध में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था जिसमें वह गंभीर रूप से जल गए थे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से 20 दिसंबर का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अखिलेश यादव के आने से सपा का माहौल सुधरने की बात कही जा रही है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान का कहना है कि सपा मुखिया के आने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन

बता दें भाजपा के सांसद सत्यदेव पचौरी ने इस प्रकरण में बयान जारी किया था और पत्र शासन को भी भेजा था। इस पर सपा के ही कई नेताओं ने भाजपा सांसद की तारीफ की थी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का भी रुख नरम रहा था। विधानसभा में इस प्रकरण को उठाने संबंधी अनुरोध पीठ ने स्वीकार कर लिया था। बहुत से सपाई अप्रत्यक्ष रूप से इसे सपाइयों में इसे भाजपा की सेंधमारी भी बताते रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें