प्यार अंधा होता है और कुछ भी कर गुजरने की हद तक चला जता है..। यह उस समय सामने आया जब इंट्राग्राम पर प्यार की पींगे बढ़ाने वाली पुणे की युवती सीधे कानपुर अपने प्रेमी के घर आ धमकी।
पुणे में पति व ढाई साल के बच्चे को छोड़कर कानपुर के चकेरी में अपने प्रेमी संग रहने आई महिला को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुणे निवासी महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के मध्यम से चकेरी में रहने वाले युवक से हुई थी।
विज्ञापन
दोनों के बीच प्यार होने पर महिला पहले से शादीशुदा होने की बात छिपा कर 13 फरवरी को चकेरी पहुंच गई। इधर युवक ने अपने परिजनों को बिना कोई जानकारी दिए महिला को एक परिचित के घर में ठहरा दिया। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने पर परिचित ने युवक के परिजनों को महिला के विषय में बता दिया।
परिजनों ने बुधवार को पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने महिला के पति से संपर्क कर उन्हें कानपुर बुलाया। पति अन्य परिजनों संग चकेरी थाने पहुंचे और महिला को साथ लेकर पुणे के लिए रवाना हो गए।