फोटो-32- मृतक अल्तमस व हाशमी के साथ अन्य दोस्त, यह फोटो हाल ही में इसी माह की है जब सभी एक बर्थडे पार्ट
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बांदा में हादसे का शिकार हुई कार पर सवार जिन पांच युवकों की मौत हुई है, वह सभी गहरे दोस्त थे। इतना ही नहीं सभी मूलरूप से पुरानी बाजार स्थित कजियाना मोहल्ले के रहने वाले थे। हादसे में एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर से मोहल्ले में मातम छा गया। लोग शोक में डूब गए। मृतकों के घरों में पूरे दिन परिवार के लोग बिलखते रहे। रिश्तेदार दुखी परिजनों को सांत्वना देते रहे।
शहर के पुरानी बाजार स्थित कजियाना मोहल्ला निवासी आफताब की बारात शनिवार को उरई शहर जा रही थी। एक कार से आफताब का भांजा अल्तमस समेत छह बराती निकाह में शरीक होने के लिए उरई जा रहे थे। बांदा-मिर्जापुर हाईवे पर अल्तमस की कार बांदा के जमुूनिया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में अल्तमस, शमशुल हाशमी, गुफरान उर्फ गप्फू समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल हो गया। बताया गया कि मरने वाले सभी युवक आपस में गहरे दोस्त थे। सभी मूलरूप से कजियाना मोहल्ले में रहते थे। सभी अक्सर एक साथ ही किसी समारोह में जाते थे। मौज-मस्ती भी एक साथ करते थे। हालांकि कई के परिजनों ने दूसरे स्थान पर भी मकान बना लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोग गम में डूब गए। मृतकोें के घरों ने सांत्वना देने आने वालों का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
चित्रकूट। हादसे का शिकार हुआ गुफरान उर्फ गुफ्फू का परिवार वर्तमान में भैरो पागा मोहल्ला कर्वी में रहता है। परिवार के लोग टायर के रबडिंग का काम करते हैं। गुफरान से मौत से पिता मुन्ना, मां मुन्नी और भाई रस्सनू व हाजी इलियास का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला शमशुल हाशमी का परिवार भी इस समय भैरोपागा मोहल्ला कर्वी में रहता है। सरकारी स्कूल के शिक्षक जैनुल आबदीन का बेटा शमशुल बांदा शहर में एक संस्थान से पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह चार भाइयों मेें सबसे छोटा था। है। दो भाई जफर हाशमी व मिनहाज भैरोपागा में रहते हैं। जबकि तीसरा मुर्शरफ कजियाना मोहल्ले में रहता है। शमशुल रिश्ते में दूल्हे आफताब का भांजा था।