फर्रुखाबाद में एडीजी जोन से अस्सी हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत करने पर दरोगा ने पीड़ित को मोबाइल पर हड़काया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
कंपिल थानाध्यक्ष का भी तबादला शमसाबाद थाने में कर दिया गया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी कौशल कुमार मिश्रा का आठ अक्तूबर को गांव के ही बाहर आश्रम में रह रहे बाबा सुरेश पुरी से विवाद हो गया था। घटनास्थल पर मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी।