जालौन में पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 37 किलो चांदी मिली। जिस पर पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई और उच्चाधिकारियों व वाणिज्य कर विभाग की टीम को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंचे सीओ ने बताया कि युवकों ने बिल दिखा दिया, दोनों औरैया से जालौन माल की सप्लाई देने आ रहे थे। कागजात सही पाये जाने पर दोनों युवकों को चांदी समेत छोड़ दिया। कुठौंद थाने के शंकरपुर चौकी इंचार्ज उमेश सिंह रविवार सुबह चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।