फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण, लोको पायलट लॉबी में गंदगी देख चढ़ा पारा, अधिकारियों को लताड़ा

Thu, 14 Mar 2024 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने डीआरएम पहुंचे। यहां लोको पायलट लॉबी में गंदगी और अव्यवस्था मिलने अधिकारियों का लताड़ लगाई।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों को डीआरएम ने लताड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लोको पायलट लॉबी में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी का पारा चढ़ गया। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों लताड़ा और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। डीआरएम गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

वह सुबह साढ़े नौ बजे वंदे भारत से प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे। उनके आने की खबर पर रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ के स्टॉफ सतर्क थे। डीआरएम ट्रेन से उतरते ही सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर 10 पर बने पाइलेट लॉबी में गए। उन्होंने किचेन का निरीक्षण किया, तो वहां पानी छत से टपकता मिला।

सिंक और जगह-जगह गंदे बर्तन रखे हुए नजर आए। उन्होंने टॉयलेट देखा, तो वहां भी गंदगी नजर आई। उन्होंने पाइलेट के कमरों को देखा, तो वहां सामान अस्त व्यस्त रखे हुए थे। उन्होंने पाइलेट से सुविधाओं के संबंध में सवाल किए, जिस पर एक पाइलेट ने बैग और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आईओसीएल के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
डीआरएम ने रेलवे अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। डीआरएम यहां से डीएफसी और रेलवे कॉम्प्लेक्स गए हैं। वह दोपहर में आईओसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रेलवे क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, एसीएम संतोष त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें