एट में मंगलवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम की नाली में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
जौलान जिले में एट थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को बाहर खेलते समय नाली में गिरकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें कि बच्ची खेलते-खेलते नाली के पास चली गई, जहां उसका पैर फिसल गया और वो नाली में गिर गई। कुछ देर बाद बच्ची घर के बाहर न दिखने पर परिजनों ने तलाश की। इस दौरान उसका शव नाली में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी रामू कुशवाहा की दो वर्षीय पुत्री आरोही कुशवाहा दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। तभी पैर फिसलने से वह नाली में गिर गई। आरोही के न लौटने पर परिजन उसे बाहर देखने गए, लेकिन बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने नाली में मासूम का शव को देख सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल नाली से निकालकर मासूम को निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मोहल्ले वालों ने नगर पंचायत द्वारा नाली को खुला छोड़ देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।