फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। रामनवमी पर सोमवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों के जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय कर दिया। भक्त शोभायात्रा में नारे लगाकर चल रहे थे। कस्बे में दोपहर बाद इलाहाबाद बैंक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जो सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, मुख्य बस स्टैंड पुराने थाने से होती हुई बड़ी माता मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा का जलपान करा स्वागत किया। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शंकर जी, काली माता आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर युवा थिरके। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण राममय व भगवामय दिख रहा था। इस मौके पर नगर संयोजक बजरंग दल मोहन सिंह, महेश गुप्ता, निमेष चौरसिया, भानुप्रताप, सौरभ सिंह, अनूप, धीरज सविता, नवीन गुप्ता, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत
माधौगढ़। रविवार को गोहन में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राधाकृष्ण मंदिर के महंत वीरू महाराज व महंत बलदेव गिरी ने रामजानकी मंदिर से हवन.पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। विहिप गोरक्षा के प्रांत सहसंयोजक ओंकार सिंह भगवान की पालकी लेकर बाहर निकले। विहिप एवं बजरंग दल व हिंदू संगठनों के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा शोभायात्रा ईंटों तिराहा, जालौन चौराहा, पोस्ट ऑफिस, संतोषी माता मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर पर समाप्त हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें