फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घायल किशोरी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

Thu, 22 Jan 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी घायल किशोरी की इलाज के दौरान बुधवार दोपहर को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवती के पिता ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी किशोरी को 10 अक्तूबर की रात परिजन संदिग्ध हालत में रूरा सीएचसी ले गए थे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन परिजन किशोरी का निजी अस्पताल में इलाज कराते रहे। इधर कुछ दिन बाद पिता ने गांव के ही युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म, मारपीट व मोबाइल तोड़ने और उसके पिता पर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 30 नवंबर को युवती के पिता की तहरीर पर आशिक व उसके पिता हबीब पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पुलिस ने तीन दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर स्वास्थ्य में सुधार न होने पर किशोरी का परिजन इलाज करा रहे थे। कुछ दिन पहले ही उसे लखनऊ के किंगजार्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस इलाज में मदद कर रही थी। बुधवार को इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने 10 अक्तूबर की रात को 108 एंबुलेंस को बेटी को मिर्गी आने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसे रूरा सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां पर पिता ने डॉ. हिना कौशर को कमजोरी व चक्कर आने की बात कही। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन परिजन ने किशोरी को 11 अक्तूबर को अकबरपुर के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां परिजन ने किशोरी के जीने से गिरकर घायल होने की जानकारी दर्ज कराई थी। अगले दिन 12 अक्तूबर को उसको अकबरपुर के अनंतराज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। यहां आने पर परिजनों ने उसके जीने से गिरने के दौरान दुपट्टा गले में फंस जाने से घायल होना बताया था। पिता बेटी के साथ कभी हादसा तो कभी बेटी के घटना से क्षुब्ध होकर फंदा लगाने की बात कह रहे थे। पुलिस के पास अस्पताल के रिकार्ड हैं। लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें