फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर पटना ट्रेन लूट कांड: सोता रहा एस्कार्ट, आरपीएफ के दो सिपाही सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 26 Aug 2021 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर सौ किलोमीटर की परिधि में सरसौखी और पारीछा स्टेशन के पास इंदौर पटना और पुष्पक एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते जीआरपी एसपी मोहम्मद इमरान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में सोमवार की रात यात्रियों के साथ हुई लूटपाट के मामले में आरपीएफ एस्कार्ट के दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। आरोप है कि वारदात के बाद भी उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि लापरवाही के चलते सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की जा रही है। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर सौ किलोमीटर की परिधि में सरसौखी और पारीछा स्टेशन के पास इंदौर पटना और पुष्पक एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप है।

कमांडेंट के मुताबिक अभी तक जांच मे सामने आया कि घटना के वक्त एस्कार्ट के सिपाही संतोष मिश्रा और महफूज सो रहे थे। यही वजह थी कि कंट्रोल रूम को सूचना सिपाहियों के बजाय हेल्पलाइन नंबर से मिली थी। इसी के आधार पर दोनों एस्कार्ट सिपाहियों को निलंबित किया गया है। लूटकांड के खुलासे के लिए इसमें सिविल पुलिस की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम टीम लगी लोकेशन में
आरपीएफ के कमांडेंट के मुताबिक इस मामले में साइबर क्राइम ब्रांच की टीम अलग से जांच कर रही है। जिस जगह घटनाएं हुई हैं वहां के आसपास के टावर से मोबाइल लोकेशन भी निकाली गई है। टीमें जिस तरह से काम में लगी हैं और अधिकारी मानीटरिंग कर रहे हैं, उम्मीद है कि इस लूटपाट का जल्द खुलासा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने संभाली जांच की कमान
सरसौखी और पारीछा स्टेशन पर हुई घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल सकते में है। जीआरपी के एसपी मोहम्मद इमरान खुद चिरगांव स्टेशन के आसपास डेरा जमाए रहे। वहीं आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह और जीआरपी सीओ डॉ नईम अलग-अलग जांच कर रहे हैं। जबकि आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार भी झांसी व मुस्तरा स्टेशन के आसपास सुरक्षाबलों के साथ गश्त करते रहे। 

यात्री बनकर सुराग तलाश रही टीमें
चौबीस घंटे के अंदर दो ट्रेनों में हुई लूटपाट के बाद सुरक्षा बल मुस्तैद हो गया है। बावर्दी के साथ कुछ सुरक्षा बलों के जवान बिना वर्दी के भी ट्रेनों में यात्रियों के बीच चल रहे हैं। वेंडरों पर निगाह सख्त है। जैसे ही ट्रेनें रुकती है तो जवान ट्रेन से उतरकर मुस्तैद खड़े हो जाते हैं। तत्काल ही ट्रेन के खड़े होने के कारण कंट्रोल रूम को अवगत कराते हैं। होम सिग्नल को बारीकी से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें