फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 14 winner: मुंबई से वापस लौटने के बाद कानपुर में जगह-जगह हुआ स्वागत

Tue, 05 Mar 2024 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इंडियन आईडल सीजन-14 के विजेता वैभव गुप्ता आज मुंबई से कानपुर वापस लौटे हैं। शहर में वैभव का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इंडियन आइडल के विजेता वैभव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार बार इंडियन आइडल के ऑडिशन से बाहर होने के बाद आखिरकार 5वीं बार कानपुर के कल्याणपुर नारामऊ निवासी वैभव गुप्ता ने इंडियन आइडल का खिताब जीत ही लिया। वैभव ने ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का चेक और एक ब्रेजा कार जीती है। मुंबई में इंडियन आइडल-14 शो हुआ था जिसमें वैभव ने चैंपियन बनकर कानपुर का नाम रोशन किया है। वैभव के घर पर इस समय ऐसी खुशियां छाई हैं, मानों कोई शादी वाला घर हो।
विज्ञापन


कानपुर आते ही गाड़ियों का हुजूम वैभव के साथ दिखाई दिया। वैभव सनरूप वाली गाड़ी में बैठकर लोगों का रास्ते में अभिवादन करते नजर आए। हाथ में ट्रॉफी थी गले में माला और पीछे एक दर्जन गाड़ियों का हुजूम चल रहा था। कल्याणपुर के इंदिरा नगर पारस कॉम्प्लेक्स में शाम चार बजे जैसे ही वैभव का काफिला वहां पहुंचा तो लोग माला, फूल और बुके देकर वैभव का स्वागत करने लगे।

विज्ञापन

स्वागत में कानपुर कोचिंग एसोसिएशन के कई अध्यापक भी मौजूद रहे। कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने भी वैभव का उत्साह बढ़ाया। कानपुर के इस सितारे के साथ हर कोई सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया। वहीं साथ पढ़ने वाले दोस्त ढोल नगाड़े पर जमकर थिरके। कल्याणपुर बाजार में स्वागत के दौरान दोस्त अतुल भाटिया, राहुल भाटिया, शिवम द्विवेदी ने वैभव से केक कटवाकर उनका स्वागत किया। माहौल ऐसा था कि हर कोई वैभव की तस्वीर अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहा था।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में वैभव ने बताया कि आज उनको खुशी है कि उन्होंने कानपुर का नाम रोशन किया। कहा कि वह उभरते कलाकारों की मदद करेंगे। जो संगीतकार संगीत की दुनिया में आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन किसी कारण बस आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, उनकी वे मदद करेंगे। बाबा आनंदेश्वर की कृपा रही तो कानपुर में अगर पहला कोई शो करना पड़ा तो निःशुल्क करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें