मैच भी पांचवें दिन की आखिरी गेंद तक चला था। जबकि दो अभ्यास पिच भी मुख्य पिच के दोनों ओर बनाई गई हैं। पांच नंबर पिच को बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के हिसाब से भी बनाया गया है। इसमें पहले दिन गेंदबाजों के लिए उछाल मिलेगा, जबकि दूसरा सत्र बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगा। इसी प्रकार दूसरे दिन के दूसरे व तीसरे सत्र में बल्लेबाज हावी रहेंगे।
25 व 26 सितंबर को ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी टीमें
वहीं, चौथे व पांचवें दिन स्पिनरों का बोलबाला रहेगा। पिच क्यूरेटर ने बताया कि अब मैदान व पिच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य विकेट पर रोलिंग की जा रही है। दोनों ही टीमें 24 सितंबर को शहर आ जाएंगी और 25 व 26 सितंबर को ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी।
ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए हमेशा रहा श्रेष्ठ
ग्रीनपार्क स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1952 में हुआ था। इसमें कुल 23 टेस्ट मैच, 15 वनडे और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुका है। ग्रीनपार्क स्टेडियम चार आईपीएल मुकाबलों का भी गवाह बन चुका है। ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए हमेशा से श्रेष्ठ रहा है। वहीं, टेस्ट मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क में 23 मुकाबले खेले गए।
ग्रीनपार्क स्टेडियम का 24वां टेस्ट मैच होगा
इनमें से सात मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, तो 13 मैच बराबरी पर छूटे हैं और तीन मैचों में भारतीय टीम को हार का देखनी पड़ी है। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए 27 सितंबर को खेले जाने वाले भारत व बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के लिए ऐसा विकेट बनाया गया है, जो परिणाम देने के साथ-साथ दर्शकों को मैच का रोमांच भी प्रदान करेगा। यह टेस्ट मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम का 24वां टेस्ट मैच होगा।