फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मऊ व राजापुर में निर्दलीयों ने दी कड़ी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/राजापुर (चित्रकूट)। नगर निकाय के चुनाव में राजापुर व मऊ में भाजपा की जीत हुई, लेकिन इन्हें निर्दलीयों से कड़ी टक्कर मिली। कई जगह बसपा व सपा ने भी भाजपा को टक्कर दी लेकिन वह अंत में पिछड़ते चले गए।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान राजापुर में तो यह स्थिति थी कि तीसरे राउंड तक भाजपा के संजीव मिश्रा से बसपा आगे चल रही थी। मऊ में निर्दलीय लगातार भाजपा के अमित द्विवेदी को टक्कर दे रहे थे। सपा ने भी दो राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया।
मऊ में पहली बार नगर पंचायत के चुनाव में मतदाताओं का जोश मतगणना में दिखा। कुल 20 प्रत्याशियों में दलीय प्रत्याशियों के अलावा कई निर्दल मुकाबले में रहे। राजापुर में भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दल चुनाव लडने वाली आदर्श द्विवेदी ने विस्तारित क्षेत्र में जबर्दस्त बढ़त बनाई लेकिन कस्बे से कम वोट मिलने पर वह भाजपा से हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें