फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग में भंग : बहाली की खुशी में कर्मचारियों ने रोगियों के बेड पर ही कर डाली पिज्जा पार्टी, फिर निलंबित

Thu, 12 Aug 2021 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • आदेश आने के 12 घंटे के भीतर सस्पेंड किए गए हैलट के नौ कर्मचारी
  • भूख हड़ताल भी झूठी, यूरीन रिपोर्ट में कीटोंस निगेटिव पाए गए
विज्ञापन
हैलट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलट के नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं बहाली आदेश के 12 घंटे के अंदर फिर निलंबित कर दी गईं। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जैसे ही कर्मचारियों को सेवा बहाली के आदेश के बारे में पता चला तो उन्होंने खुशी में हैलट इमरजेंसी में रोगियों के बेड पर पिज्जा पार्टी कर दी।

विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल होने पर उन्हें नौकरी ज्वाइन करने से रोक दिया गया है। हड़ताल के दौरान जो नौ कर्मचारी भूख की वजह से खुद को बीमार बता रहे थे, उनका झूठ भी पकड़ा गया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने बताया कि हैलट इमरजेंसी में रोगी रहते हैं।

बेड पर पिज्जा, छेना आदि सामान रखकर हुल्लड़ मचाया गया। इमरजेंसी में अनुशासनहीनता की गई। रोगी परेशान हुए हैं। इस पर चार कर्मचारियों की सेवा बहाली चार महीने और पांच कर्मचारियों की एक महीने रोक दी गई है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्मचारी खुद को भूख हड़ताल पर बता रहे थे। बीमार होने पर उन्हें भर्ती किया गया, लेकिन उनकी यूरीन रिपोर्ट में कीटोंस निगेटिव हैं। 48 घंटे खाना न खाने पर पेशाब से कीटोंस आने लगते हैं। ये पांच दिन से भूख हड़ताल पर थे। कर्मचारियों ने झूठ बोला कि भूख हड़ताल पर हैं। बहाली का आदेश मंगलवार शाम को आया था, इसके बाद रात में कर्मचारियों ने पार्टी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें