फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: अस्पताल में डॉक्टर की जगह तांत्रिक ने किया इलाज, मरीजों पर हावी है अंधविश्वास

Tue, 01 Nov 2022 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

कोतवाली कुलपहाड़ में एक युवती को बिच्छू ने काट लिया था, लेकिन सरकारी डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ। तब पीड़िता के परिजनों ने तांत्रिक को बुलाकर युवती का इलाज करवाया।
विज्ञापन
मरीज का इलाज करता तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के कोतवाली कुलपहाड़ के दरियाब सिंह खुड़ा निवासी गुलाब सिंह की पुत्री संध्या (22) को खेत पर काम करते समय बिच्छू ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। इलाज में आराम न मिलने पर परिजनों ने तांत्रिक को बुलाया।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे तांत्रिक ने झाड़फूंक की। युवती ने बताया कि इलाज से ज्यादा झाड़फूक में आराम मिला। इसी तरह थाना श्रीनगर चितइयन निवासी रामदास (55) बिच्छू के काटने से अस्पताल पहुंचा। उसे डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाए। इसी दौरान पहुंचे तांत्रिक से उसने भी झाड़फूंक कराई।
अस्पताल में तांत्रिक के झाड़फूक करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. वरुण का कहना है कि उन्हें अस्पताल में तांत्रिकों द्वारा मरीजों की झाड़फूंक करने की जानकारी नहीं है। अस्पताल में दोनों मरीजों का बेहतर इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें