फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बिगड़े बोल: व्यापारी को बुलाने के लिए की थी कॉल, आसिफ नाम सुनते ही बोला-पाकिस्तान भिजवा दूंगा

Wed, 03 Aug 2022 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सचेंडी थाने की मंडी चौकी प्रभारी सुरेंद्र नारायण की एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। दरोगा ने एक मामले में व्यापारी को बुलाने के लिए कॉल का थी। उस व्यापारी ने अपना नाम आसिफ बताया, तो उससे कहा कि तुझे पाकिस्तान भिजवा दूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकरपुर मंडी चौकी इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र नारायण शुक्ला के बिगड़े बोल का एक ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह एक व्यापारी को फोन कर चौकी आने को कहते हैं, जब वह व्यापारी अपना नाम आसिफ बताता है तो वह उससे कहते हैं कि तुझे पाकिस्तान भिजवा दूंगा। ऑडियो का संज्ञान लेकर एसपी आउटर ने सीओ सदर को जांच सौंपी है। 

विज्ञापन

फौरी तौर पर दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। चकरपुर सब्जी मंडी में आसिफ की आढ़त है। मंगलवार शाम को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक ट्रक हरी सब्जी लेकर चालक पहुंचा। आसिफ के मुताबिक सब्जी सड़ चुकी थी, इसलिए उन्होंने उसे लेने के लिए मना कर दिया। चालक ने इस संबंध में चौकी प्रभारी सुरेंद्र नारायण शुक्ला से शिकायत की।

सुरेंद्र ने फोन पर बातचीत करते हुए आसिफ से कहा कि तुमको जब बुलाया गया तो बता रहे हो कि दो घंटे बाद आओगे। इस पर आसिफ ने तर्क देते हुए कहा कि माल आया था। उतर जाए तो वह आ जाएगा। तभी सुरेंद्र उसका नाम पूछते हैं। जैसे ही व्यापारी कहता है कि उसका नाम आसिफ है, तो सुरेंद्र कहते हैं कि तुझे पाकिस्तान भिजवा दूंगा। 

आसिफ ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा से यह भी बोला कि वह भारत का नागरिक है। आसिफ का दावा है कि उन्होंने ट्रक चालक को भाड़े के पांच हजार व खाने के लिए पांच सौ रुपये दिए।
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में है। सीओ सदर को जांच दी गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।   -तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें