फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में रिंद नदी पुल के पास धू-धू कर जली बाइक, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
मिंडाकुआं रिंद नदी पुल के पास जलती बाइक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। मिंडाकुआं के रिंद नदी पुल के पास शनिवार को एक बाइक में अचानक आग लग गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों ने गाड़ी छोड़कर जान बचाई। कुछ देर में बाइक जल गई।
विज्ञापन

पूरनपुरवा निवासी दिग्विजय सिंह शनिवार को साथी अकील के साथ अकबरपुर में एआरटीओ कार्यालय जा रहा था। मिंडा कुआं में रिंद नदी पुल के पास पहुंचने पर अचानक बाइक में आग लग गई।
दोनों बाइक छोड़कर दूर हट गए। कुछ देर में बाइक जल गई। शार्ट सर्किट से बाइक में आग लगने की बात कही जा रही है। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई। वाहन सवार एक तरफ से निकलते रहे।
विज्ञापन

दिग्विजय ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में डीएल बनवाने जा रहा था। बाइक साथी चला रहा था। इसी बीच अचानक आग लग गई। एसओ प्रमोद कुमार शुक्ला ने सूचना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें