फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Thu, 28 Apr 2022 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट और गैंगस्टर मामले में 25 हजार के ईनामी बदमाश इरफान को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में  पुलिस और एक बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गोली उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार के ईनामी इरफान उर्फ पुत्तन निवासी शिवराजपुर कानपुर की धरपकड़ के लिए पुलिस लगी थी। गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब उसके दिबियापुर की ओर से आने की जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने ककोर बंबे के पास नाकेबंदी कर चेकिंग लगा दी। इसी बीच एक बाइक से आए इरफान ने पुलिस टीम को देखते ही फायर झोंक दिया।
इस बचाव करते हुए एसओजी और दिबियापुर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसे बाएं पैर में जा लगी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया इरफान शातिर अपराधी है। वह वर्ष 2020 से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे कई मामले पंजीकृत हैं। घायल ईनामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें