मृतक रामशंकर का फाइल फोटो, मृतक सर्वेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के दो युवक भी शामिल हैं। एक युवक बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव और दूसरा असोहा थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद ग्रांट का रहने वाला था। दोनों अमृतसर में अलग-अलग स्थानों पर रहकर नौकरी कर रहे थे। शनिवार की रात दोनों युवकों के घर खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। दोनों के घर वाले दीपावली के त्योहार पर उनके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके मौत की खबर आने से परिजनों रो-रोकर बेहाल हैं।
बिहार थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे मनिकापुर निवासी रामशंकर (40) अमृतसर के कृष्णानगर मोहल्ले में करीब दो दशक से आटो पार्ट्स की दुकान में मिस्त्री का काम करता था। विजय दशमी के दिन जौरा बाजार फाटक के पास दशहरा मेला देखने गया था, जहां ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर शनिवार को घर वालों को सूचना दी।