फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी में शुरु हो गया अवैध असलहों का काला कारोबार, पुलिस हुई सतर्क

Sun, 17 Mar 2019 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
असलहा बरामद (डेमो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व यूपी में अवैध असलहों की तस्करी शुरू हो गई है। शनिवार रात सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा थाना पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी ने दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से कासगंज से बिक्री के लिए लाए गए देसी बंदूक, राइफल व 10 तमंचे बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया तिराहे के पास स्वाट टीम व मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी विमल व उसके भाई बादाम को गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन

इटावा में पकड़ी गई थी अवैध असलहा फैक्ट्री

उनके पास से 315 बोर की देसी राइफल, आठ तमंचे, 12 बोर की देसी बंदूक, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि चुनाव में शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है। इससे वह लोग कासगंज के भरगैन से शस्त्र खरीदकर लाए थे। भरगैन में असलहे बनाने की कई घरों में फैक्ट्री है।

आरोपियों ने कुछ शस्त्र कारोबारियों के नाम का भी खुलासा किया है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। तीन दिन पूर्व ही इटावा में अवैध असलहा फैक्ट्री मिलने से हड़कंप मच गया। इटावा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बोरे में 315 बोर और 312 बोर के अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही असलहों को बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें