फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में गरजा बाबा का बुलडोजर: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता की अवैध संपत्ति ध्वस्त, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

Wed, 13 Apr 2022 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार बुलडोजर की कार्रवाई तेजी से चल रही है। अवैध निर्माण हो या कब्जा सब पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कन्नौज में भी बाबा का बुलडोजर गरजा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भू-माफिया और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में आए दिन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे भू-माफिया के खिलाफ बाबा का बुलडोजर गरज रहा है। इसी कड़ी में कन्नौज जिले में भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा नेता रजनीकांत यादव की अवैध संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चला। कई सालों से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई करोड़ों की मार्केट को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।

विज्ञापन

बात दें कि गुरसहायगंज कोतवाली के तिलपई गांव निवासी सपा नेता रजनीकांत यादव ने जलालाबाद कस्बा में जीटी रोड किनारे ग्राम समाज की करीब एक बीघा जमीन पर 20 साल पूर्व कब्जा कर लिया था। उन्होंने इस जमीन पर छह दुकानों का निर्माण कार्य कराकर किराये पर उठा रखा था। बुधवार को एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी और गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से मार्केट को गिराकर कब्जा मुक्त कर दिया। 

विज्ञापन

अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जानकारी देते अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर ने बताया कि जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ से रुपये से अधिक की है। रजनीकांत के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज है। वहीं, राजनीतिक क्षेत्र में रजनीकांत यादव की खासी पकड़ है। वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख रहीं हैं। जबकि परिवार के कई लोग भी प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख चुनावों में रजनीकांतकांत यादव की अच्छी दखल रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें