वहां घास फूस व पुआल से ढंका हुआ विश्वप्रताप का शव टुकड़ों में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पिता राजपाल सिंह ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।