फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: सरसों के खेत में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन में अपराध के खिलाफ डकोर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने सफलता पाई है। अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी असीम चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में डकोर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सरसों के खेत में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से भारी मात्रा में बने व अधबने असलहे साथ ही असलहा बनाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को डकोर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के एक सरसों के खेत में अवैध असलहे बनाने का काम किया जा रहा है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से छापा मारकर कोंच कोतवाली के मनोरी गांव निवासी ग्यासीलाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें