फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अप्रैल 2027 में हैंडओवर होगा आईआईटी का सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में निर्माणाधीन 450 बेड का सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल अप्रैल 2027 में हैंडओवर हो जाएगा। इसके बाद अस्पताल का संचालन और वर्ष 2029 से यहां एमबीबीएस और एमडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू होंगे। यह आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सोमवार को संस्थान के 67वें स्थापना दिवस पर आयोजित वार्ता में दी। संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का पहला आईआईटी होगा जहां इंजीनियरिंग के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन



उन्होंने आगे बताया कि गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के तहत बन रहा यह अस्पताल लगभग तैयार है। निर्माण में बारिश और निर्माण कंपनियों के बीच आपसी विवाद के कारण देरी हुई है। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी समेत छह प्रमुख विशेषज्ञताओं में उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी उपलब्ध होंगे। भविष्य की योजनाओं पर प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल शुरू होने के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में शोध कार्य भी शुरू होगा। सत्र 2027 से गैर-क्लीनिकल और चिकित्सा से जुड़े इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एमटेक और पीएचडी की पढ़ाई शुरू की जाएगी।




आईआईटी और आईआईआईटी-लखनऊ में बनेगा यू-हब

प्रो. मणींद्र ने बताया कि डीप टेक को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार दो यू-हब स्थापित करेगी। पहला आईआईटी के नोएडा कैंपस और दूसरा आईआईआईटी लखनऊ में बनेगा। दोनों केंद्रों का उद्घाटन नवंबर के अंत तक प्रस्तावित है। लखनऊ में बन रहे प्रदेश सरकार के डेटा सेंटर को आईआईटी कानपुर साइबर सुरक्षा प्रदान करेगा। संस्थान ने साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस सिस्टम विकसित किया है, जो विभिन्न प्रकार के साइबर हमलों से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें