फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Rape Case: छात्रा बोली... न्याय न मिला तो मुझे खुद भी नहीं पता कि मैं क्या कर लूंगी

Thu, 19 Dec 2024 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में शादी का झांसा देकर आईआईटी की पीएचडी छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सच सामने आने से रोका जा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएचडी छात्रा का कहना है कि मोहसिन को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सब मिले हुए हैं, किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस उसके मामले का कोई अपडेट भी नहीं दे रही। छात्रा ने कहा कि मुझ पर शादीशुदा होने का झूठा आरोप लगाया, जबकि मैंने तो कभी शादी ही नहीं की। मैं पुलिस नहीं, ऊपर वाले के भरोसे हूं। न्याय नहीं मिला तो मुझे भी नहीं पता मैं क्या कर लूंगी..।
विज्ञापन


छात्रा ने आगे कहा कि वर्दी पर दाग लगा है इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि उसे भी किसी झूठे मामले में फंसा दिया जाए। कहा कि सच सामने आने से रोका जा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस उसकी पत्नी के मोबाइल का डाटा चेक नहीं कर रही जबकि उसमें बहुत सारे सबूत हैं जिसे नष्ट किया जा सकता है। कहा कि अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद पुलिस सक्रिय हुई, उसके जीते जी इंसाफ नहीं मिला। कहा कि वह जिसके खिलाफ लड़ रही है, उसके पास अपराध के मामलों की जानकारी का दस साल का अनुभव है। इसी का वह लाभ लेने की कोशिश कर रहा है और उसका साथ उसी के विभाग के लोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें