फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर ने 24 घंटे में तैयार किया ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप, सीएम योगी ने दिए थे इसे बनाने के निर्देश

Tue, 27 Apr 2021 04:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस एप की मदद से अस्पतालों में ऑक्सीजन कितनी है, कितनी खपत होती है, कितने समय की ऑक्सीजन बची है, इन सब का पता चलेगा।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत पर काबू पाने के लिए शासन के आदेश पर आईआईटी ने ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप तैयार किया है। आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस एप की मदद से अस्पतालों में ऑक्सीजन कितनी है, कितनी खपत होती है, कितने समय की ऑक्सीजन बची है, इन सब का पता चलेगा।
विज्ञापन


आईआईटी निदेशक, प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल के निर्देशन में 24 घंटे में एप को तैयार कर शासन को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम तैयार करने का निर्देश दिया था। रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आईआईटी, एचबीटीयू, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के अन्य कई विश्वविद्यालयों के साथ बैठक की थी।

बैठक में प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सोमवार शाम तक एप सौंपने की बात कही थी। इस सिस्टम को तैयार करने के लिए टीम बनी थी जिसमें सीएसजेएमयू व एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक भी शामिल हैं। कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि अन्य विवि अस्पतालों से डाटा इकट्ठा करेंगे। यह एप एल्गोरिदम के आधार पर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। ऐसे में समय रहते ही अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनको मिली इन अस्पतालों की जिम्मेदारी
विश्वविद्यालय या संस्थान        अस्पताल

सीएसजेएमयू                जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज 
एचबीटीयू                    सैफई मेडिकल कॉलेज, उर्सला, रामा हॉस्पिटल
बीएचयू                    बीएचयू व आसपास के अस्पताल
एमएमएमयूटी, गोरखपुर                बीआरडी मेडिकल कॉलेज व आसपास के अस्पताल 
एनआईटी                    प्रयागराज के अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें