फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब हाे रहे मालामाल, कराेड़ाें में खेल रहे अपने लाल

Sun, 04 Dec 2016 09:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्राें काे कई बड़ी कंपनियां जाॅब अाॅफर कर रही हैं - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पांच छात्रों को सालाना डेढ़ करोड़ रुपये की जॉब दी है। सभी छात्र बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के हैं। इस शैक्षिक सत्र (2016-17) में अभी तक का यह सबसे बड़ा पैकेज है। एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल ने भी 1.40 करोड़ रुपये सालाना के पैकेज पर चार विद्यार्थियों का सेलेक्शन किया है। कंपनी की सेवा शर्तों के कारण आईआईटी प्रशासन ने विद्यार्थियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
आईआईटी कानपुर का कैंपस सेलेक्शन एक दिसंबर से शुरू हुआ है। पहले तीन दिन (1, 2, 3 दिसंबर) में ही बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमएससी, एमडैस, बीएस और एमएस के 400 विद्यार्थियों को नौकरी मिल गई है। पहले चरण की सेलेक्शन प्रक्रिया 22 दिसंबर तक चलनी है। इसमें 1025 विद्यार्थियों का रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) कराया जाना है। अभी तक के सेलेक्शन में सबसे बड़ा पैकेज माइक्रोसॉफ्ट ने दिया है। जिन विद्यार्थियों का सेलेक्शन किया है, उनकी सालाना बेस सैलरी 94 लाख रुपये रखी है। एलाउंस, वार्षिक और ज्वाइनिंग भत्ता अलग से देय होगा। कुल मिलाकर सालाना पैकेज एक करोड़ 50 लाख का है। इसके अलावा बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी, सिटी बैंक, क्रेडिट स्विस, एक्सिस बैंक, गूगल, फेसबुक, इंटेल ने भी आईआईटीयंस को जॉब दी है।   
विज्ञापन
कोर, बैंकिंग सेक्टर पर भारी आईटी
आईआईटीयंस के सेलेक्शन में आईटी सेक्टर की कंपनियां भारी पड़ी हैं। देश, विदेश से आई कंपनियों ने बड़ी संख्या में स्टूडेंटों को जॉब दी है। अच्छे पैकेज भी ऑफर किए हैं। इस हिसाब से बैंकिंग और कोर सेक्टर का प्लेसमेंट कम है। वेतन पैकेज सामान्य बताए गए हैं।
विज्ञापन


अब स्काइप से इंटरव्यू
घने कोहरे और शीत लहर की वजह से एक से तीन दिसंबर के बीच सात नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि आईआईटी कानपुर नहीं आ सके। अब कंपनियां स्काइप या फिर वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिये इंटरव्यू कराएंगी। ऑनलाइन टेस्ट कराकर सेलेक्शन प्रक्रिया पूरी करेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें