फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जनसमस्याओं को दूर करेंगे आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक, सिक स्टार्टअप के साथ समझौता

Thu, 25 Feb 2021 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली की जनसमस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी अब आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के कंधों पर है। एमसीडी (उत्तरी दिल्ली नगर निगम) के डीसी करोलबाग जोन आईएएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने आईआईटी के सिक (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) के सीईओ डॉ. निखिल अग्रवाल के साथ समझौता किया। 
विज्ञापन


दिल्ली की समस्याओं को दूर करने के लिए आईआईटी स्टार्टअप विकसित करेगा। दिल्ली में हुए इस समझौते के तहत एक सिविल टेक इनोवेशन लांचपैड लांच किया गया है। यह 15 दिवसीय प्रतियोगिता है।

जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, टाउन प्लानिंग और स्वच्छता को लेकर समाधान प्रस्तुत करने वाले स्टार्टअप व इनोवेटर्स हिस्सा लेंगे। इसमें से टॉप तीन स्टार्टअप या आइडिया को आईआईटी चिन्हित करेगा। इसमें चुने गए आइडिया को 25 लाख रुपये तक इनोवेशन फेलोशिप और प्रोटोटाइप डेवलपमेंट सपोर्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें