फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी का नया सेमेस्टर ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना संक्रमण के चलते आईआईटी का नया सेमेस्टर एक सितंबर से ऑनलाइन शुरू होगा। यह फैसला सीनेट की मंजूरी के बाद लिया गया है। ऐसा पहली बार होगा, जब आईआईटी की सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते आईआईटी में मार्च से शिक्षण कार्य स्थगित है। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्थान कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इस वजह से उसने सभी छात्रों को प्रमोट कर दिया है। गुरुवार को सीनेट की बैठक में नए सत्र को लेकर चर्चा हुई। इसमें सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षण पर सहमति जताई। साथ ही फैसला लिया कि एक सितंबर से शुरू होने वाले सत्र की सभी कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित की जाएंगी।
आईआईटी निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण यह फैसला लिया गया है। पहला सेमेस्टर ऑनलाइन होगा। इसके बाद जैसे हालात होंगे, उस आधार पर तय किया जाएगा। ऑनलाइन पैटर्न पर भी विचार चल रहा है। हालांकि, हॉस्टल में छात्र नहीं हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों पर परीक्षाओं के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें