फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन लॉकडाउन, दूध-सब्जी, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सप्ताह के आखिरी दो दिन (शनिवार, रविवार) को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर महानगर में लॉकडाउन रहेगा। इन दो दिनों में किराना, दूध, सब्जी, दवा की दुकान, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि इन दो दिनों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम को पांच से रात आठ तक रखा गया है। इस दौरान अंडा, मछली, मीट और ब्रेड की दुकानें भी खुली रहेंगी। होम डिलीवरी के माध्यम से सुबह छह बजे से रात के नौ बजे तक आवश्यक वस्तुएं घर पर मंगाई जा सकती हैं। गैस की आपूर्ति भी सुचारू रहेगी। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक सड़कों पर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक कार्य से निकलने वालों, दुकानदारों के लिए मास्क जरूरी है। अफसर-पुलिसकर्मी सुबह से देर शाम तक पेट्रोलिंग पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें